Bihar Graduation Pass Scholarship 2026: बिहार ग्रेजुएशन पास ₹50,000 स्कालरशिप के लिए नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम

Bihar Graduation Pass Scholarship 2026: बिहार सरकार द्वारा राज्य की स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से प्रदान की जाती हैवर्ष 2026 के लिए इस योजना से संबंधित नया अपडेट सामने आया है, जिसके तहत विभिन्न विश्वविद्यालयों का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

यदि आपने बिहार के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पास किया है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका नाम Scholarship Portal पर जोड़ा गया है या नहीं। सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों से प्राप्त डेटा के आधार पर छात्राओं की सूची पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही है। नाम सूची में शामिल होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

Bihar Graduation Pass Scholarship 2026

Bihar Graduation Pass Scholarship 2026 Overview

Details Information
Name Of Article Bihar Graduation Pass Scholarship 2026
Yojana Name मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना
Scholarship Amount ₹50,000
Beneficiaries बिहार की स्नातक उत्तीर्ण छात्राएं
Name Check Mode Online
Current Status नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू
Category Scholarship
State Bihar

Important Dates

Event Date
University Data Upload Last Date 15 May 2026
Online Application Start Date Coming Soon
Last Date to Apply Update Soon

Bihar Graduation Pass Scholarship 2026 लेटेस्ट अपडेट

Government of Bihar द्वारा Graduation Pass छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत योग्य छात्राओं को ₹50,000 की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है ताकि वे आगे की पढ़ाई एवं करियर निर्माण में आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकें।

वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा Scholarship Portal को अपडेट किया जा रहा है। विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्राप्त छात्राओं का डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जैसे-जैसे विश्वविद्यालय डेटा उपलब्ध कराते हैं, वैसे-वैसे छात्राओं के नाम पोर्टल पर दिखाई देने लगते हैं।

Medhasoft Portal पर नाम जुड़ना क्यों जरूरी है?

कई छात्राएं यह जानना चाहती हैं कि Scholarship Portal पर नाम होना क्यों आवश्यक है। दरअसल, राज्य सरकार सीधे विश्वविद्यालयों से Graduation Pass छात्राओं का रिकॉर्ड प्राप्त करती है और उसी आधार पर पात्र छात्राओं की सूची तैयार करती है।

यदि आपका नाम पोर्टल पर उपलब्ध सूची में दर्ज है, तभी आप Scholarship के लिए आवेदन कर सकेंगी। जिन छात्राओं का नाम सूची में नहीं होगा, उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन शुरू होने से पहले अपना नाम अवश्य जांच लें।

अगर पोर्टल पर नाम नहीं दिख रहा है तो क्या करें?

यदि आपका नाम अभी पोर्टल पर नहीं दिखाई दे रहा है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। कई विश्वविद्यालय चरणबद्ध तरीके से डेटा भेजते हैं, जिसके कारण कुछ छात्राओं का नाम बाद में अपडेट होता है।

ऐसी स्थिति में आपको कुछ दिनों बाद दोबारा पोर्टल चेक करना चाहिए। यदि डेटा अपलोड प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आपका नाम दिखाई नहीं देता है, तो अपने कॉलेज या संबंधित विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क करें।

Bihar Graduation Pass Scholarship 2026 के लिए योग्यता?

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा।

  • बिहार राज्य की स्थायी निवासी हो।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पास किया हो।
  • विश्वविद्यालय द्वारा छात्रा का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया गया हो।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

Bihar Graduation Pass Scholarship 2026: लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

यदि आप अपना नाम Scholarship List में देखना चाहती हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक Scholarship Portal पर जाएं।
  • होमपेज पर “Check Student List” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जो इस प्रकार से होगा।
  • अपनी University का चयन करें।
  • अपना Registration Number दर्ज करें।

Bihar Graduation Pass Scholarship 2026

  • सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने छात्राओं की सूची खुल जाएगी।
  • तो कुछ इस प्रकार से आप अपना नाम पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

Important Link

Check Student List Whatsapp Channel
Official Website Latest Sarkari Naukari

1 thought on “Bihar Graduation Pass Scholarship 2026: बिहार ग्रेजुएशन पास ₹50,000 स्कालरशिप के लिए नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम”

Leave a Comment